समाजवादियों ने झंडारोहण कर संविधान के रक्षा की शपथ ली

अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में किदवई नगर नयापुरवा में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण किया और उसके बाद ?रूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितिरित करते हुए सभी को संविधान की रक्षा की शपथ दिलवाई ।इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है और व्यापारी ही देश को शक्तिशाली बना सकता है ।देश की तरक्की में व्यापारी समाज की अहम भूमिका है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि संविधान के तहत देश चले इससे सबसे ज्यादा व्यापारी ही सुखी रहता है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि झंडारोहण के बाद ?रूरतमंद बच्चों को उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल की तरफ से शिक्षा सामग्री वितिरित की गई और साथ ही सबको संविधान की रक्षा की शपथ भी दिलवाई गई।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में लोकतंत्र,समाजवाद व धर्मनिरपेक्षता के महत्व को दर्शाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, संजय बिस्वारी,संयोजक गौरव बकसारिया के अलावा नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, महासचिव फैज महमूद,हरिओम शर्मा,शब्बीर अंसारी,शेषणाथ यादव,राम अवतार उप्पल,अंकुर गुप्ता, एहतिशाम अंसारी,अमित तिवारी,करण साहनी की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।